नई दिल्ली। दिल्ली में प्रस्तावित रामलीला मार्च को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने प्रदर्शन में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली पहुंचने वाले लोगों से स्थानीय व्यापारियों के हित में खरीदारी करने की अपील की है।
https://x.com/incindia/status/2116589979489182156?a=dofeZxGSvCFwQdPLxDI&s=46
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि त्योहारों का सीजन चल रहा है। दिवाली, छठ और भाई दूज जैसे प्रमुख त्योहारों के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग दिल्ली पहुंच रहे हैं। ऐसे में उन्हें विरोध प्रदर्शन, मार्च और रैलियों में शामिल होने के साथ-साथ स्थानीय दुकानदारों से भी खरीदारी करनी चाहिए, जिससे छोटे व्यापारियों को आर्थिक लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि प्रदर्शन और रैलियों से व्यापारियों को नुकसान होने की आशंका जताकर अफवाहें फैलाई जा रही हैं। उनका कहना है कि दोनों गतिविधियां एक साथ संभव हैं। लोग अपने विरोध प्रदर्शन और मार्च में हिस्सा लेने के साथ ही बाजारों में खरीदारी भी कर सकते हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आगामी मार्च और रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली आने वाले लाखों लोग स्थानीय छोटे दुकानदारों से सामान खरीदें, ताकि त्योहारों के दौरान उनके कारोबार को भी बढ़ावा मिले।
उन्होंने सभी लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “आप सभी को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं। हैप्पी दिवाली। जय हिंद।”

More Stories
गोपेश्वर में जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत, GIS आधारित ड्रेनेज योजना को मिली मंजूरी
रामनगर की पुछड़ी बस्ती में चला बुलडोजर, 86 घर जमींदोज… उजड़ गए आशियाने, बेघर परिवारों के सामने खड़ा हुआ जिंदगी का सवाल
स्वामी रामदेव से मिले पूर्व CM हरीश रावत, खानपुर सीट से चुनाव लड़ने के सवाल पर दिया बड़ा बयान