नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के नवनियुक्त प्रमुख एयर चीफ मार्शल अशुतोष दीक्षित ने पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक खास पहल की है। उन्होंने अपनी आधिकारिक स्टाफ कार के रूप में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) को चुना है।
एयर चीफ मार्शल अशुतोष दीक्षित ने दिल्ली में भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने के अवसर पर इलेक्ट्रिक वाहन से पहुंचकर स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया।
उन्होंने एयर चीफ मार्शल एपी सिंह का स्थान लिया है। उनकी यह पहल न केवल पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को प्रोत्साहित करती है, बल्कि ऊर्जा संरक्षण और कार्बन उत्सर्जन कम करने की दिशा में भी एक सकारात्मक संदेश देती है।
वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व की इस पहल को सरकारी और संस्थागत स्तर पर इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

More Stories
दिल्ली में दुकानों के बंद होने पर राहुल गांधी का BJP पर आरोप, बोले- व्यापारियों का नुकसान कौन कर रहा है, जनता समझे
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे के साथ दिल्ली में INDIA गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान की ओर निकले विपक्षी नेता
पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले- ‘विरोध पक्ष’ नहीं, ‘अवरोध पक्ष’ बन गया है विपक्ष