देहरादून। भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को संस्था के उत्तराखंड प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को स्काउट एवं गाइड का पारंपरिक स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया और स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर भी लगाया।
मुख्यमंत्री धामी ने भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर संस्था से जुड़े सभी पदाधिकारियों, स्काउट्स और गाइड्स को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवाओं में अनुशासन, सेवा भावना, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में भारत स्काउट एवं गाइड की महत्वपूर्ण भूमिका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। ऐसे संगठन युवाओं को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर संस्था के प्रादेशिक सचिव रविन्द्र मोहन काला ने मुख्यमंत्री को संगठन की विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत स्काउट एवं गाइड का गठन 7 नवंबर 1950 को किया गया था।
उन्होंने उत्तराखंड में संचालित हैम रेडियो पायलट प्रोजेक्ट और युवा आपदा मित्र कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी। इन कार्यक्रमों के तहत स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में वे प्रभावी ढंग से सहयोग कर सकें।
इस अवसर पर अपर प्रादेशिक मुख्य आयुक्त बंदना गर्ब्याल, प्रादेशिक सचिव रविन्द्र मोहन काला, प्रादेशिक वित्त समिति के सदस्य जे.पी. काला, प्रादेशिक संगठन आयुक्त अंजलि चन्दोला, प्रशासनिक अधिकारी अरुण राय, सहायक प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त राहुल प्रसाद रतूड़ी तथा गाइड योजना और इशा ठाकुर उपस्थित रहीं।

More Stories
23 साल पुराने मामले ने फिर पकड़ा तूल, हरक सिंह रावत पर जैनी ने लगाए गंभीर आरोप; बेटे के DNA टेस्ट और केस दोबारा खोलने की मांग
दीपावली पर वीर जवानों के बीच पहुंचे CM धामी, अपने हाथों से खिलाई मिठाई; बोले- सैनिकों के त्याग से रोशन होते हैं हमारे घरों के दीप
फर्जी हस्ताक्षर कर 4 कंपनियों से महिला को हटाने का आरोप, मुख्य आरोपी गिरधारी लाल साहू समेत दो गिरफ्तार