मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में प्रधानमंत्री कार्यालय में उपसचिव मंगेश घिल्डियाल तथा विशेष कार्याधिकारी श्री केदारनाथ बद्रीनाथ रिडेवलपमेंट वर्क्स श्री भाष्कर खुल्बे ने भेंट की। उन्होंने केदारनाथ एवं बदरीनाथ में संचालित कार्यों के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री से केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों एवं बदरीनाथ में मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यों के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर जागेश्वर धाम के मास्टर प्लान के साथ ही मन्दिर माला परियोजना पर भी चर्चा हुई।मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षा एवं बर्फबारी के बावजूद बड़ी संख्या में यात्री चारधामों के दर्शन हेतु आ रहे हैं। यात्रा व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किये जाने के लिये यात्रा मार्गों पर आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित की गयी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ में पुनर्निर्माण के कार्य तेजी से चल रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत रात-दिन कार्य प्रगति पर है। इस अवसर पर श्री केदारनाथ उत्थान चेरिटेबल ट्रस्ट के विशेष कार्याधिकारी श्री सतीश बहुगुणा भी उपस्थित थे।

More Stories
‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण, सुरक्षा व पुनर्वास व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने के दिए निर्देश
हेमकुंट साहिब यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक बातें