विश्व शान्ति की कामना को लेकर निकाली जाने वाली 24वीं बाबा विश्वनाथ-मां जगदीशिला डोली यात्रा इन दिनों कुमाऊं में है। अल्मोड़ा पहुंचने पर सुबह मां नंदा देवी मंदिर में पूर्व मंत्री व डोली यात्रा के संयोजक मंत्री प्रसाद नैथानी और श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद डोली यात्रा अल्मोड़ा के चितई गोलू देवता मंदिर पहुंची। तीन मई को हरिद्वार में हरकी पैड़ी से शुरू हुई डोली यात्रा गंगा दशहरा के दिन टिहरी जिले की ग्यारहगांव-हिंदाव पट्टी के जगदीशिला और विशोन पर्वत पहुंचकर संपन्न होगी। यात्रा संयोजक मंत्री प्रसाद नैथानी ने बताया कि 29 दिन में डोली कुल साढ़े 10 हजार किलोमीटर की यात्रा करेगी।

More Stories
‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण, सुरक्षा व पुनर्वास व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने के दिए निर्देश
हेमकुंट साहिब यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक बातें