मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय परिसर स्थित नवीनीकृत पालना केन्द्र (क्रेच) व स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। यह क्रेच सचिवालय के कार्मिकों की ड्यूटी के दौरान उनके बच्चों की देखभाल के उद्देश्य से बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय में कार्मिकों के बच्चों के लिए यह अच्छी सुविधा दी गई है। इससे जहां सचिवालय में कार्य करने वाले कार्मिकों को बच्चों की देखभाल के लिए अच्छी सुविधा मिलेगी, वहीं बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ सीखने के लिए भी अच्छी व्यवस्थाएं मिलेगी। मुख्यमंत्री ने क्रेच के नवीनीकरण को कार्य मात्र 18 दिनों में कराने के लिए नोडल विभाग महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान सचिवालय के कार्मिकों ने सचिवालय परिसर में क्रेच की सुविधा हेतु मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।

More Stories
नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
हरिद्वार में फिल्म शूटिंग के दौरान विवाद, ‘बार एंड कैफे’ बोर्ड पर हिंदू संगठनों का हंगामा