मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने उत्तरकाशी में “सीमांत गांवों का विकास कैसे हो“ विषय पर छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स के साथ संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी नगर में स्थित शौर्य स्थल के सौंदर्यींकरण की घोषणा की। श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सीमांत गांवों के विकास को प्राथमिकता से लिया जा रहा है। वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत सीमांत क्षेत्रों में बसे गांवों को विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्वतमाला मिशन के तहत उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों को रोप-वे से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है, जिसमें यमुनोत्री धाम और वरूणावत पर्वत भी शामिल है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने किया ‘बाला गौरिया’ के टीजर और पोस्टर का लोकार्पण; अक्टूबर के पहले सप्ताह में रिलीज की संभावना
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति