ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री Prem Chand Aggarwal ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जोगीवाला माफी में अमृत सरोवर का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में करीब दो हजार अमृत सरोवर बनाए गए हैं। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। गौरतलब है कि जोगीवाला माफी में बने अमृत सरोवर की लंबाई 71 मीटर और चौड़ाई 51 मीटर है, जो लगभग 3 हजार 5 सौ मीटर स्क्वायर में फैला हुआ है। इसमें पानी की मात्रा 5 हजार 300 क्यूबिक मीटर है। इस मौके पर डा. अग्रवाल ने अमृत सरोवर के सौंदर्यीकरण के लिए 20 लाख रुपये विधायक निधि से देने की भी घोषणा की।

More Stories
भैया दूज पर शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदारनाथ धाम के कपाट, अब छह महीने ऊखीमठ में होंगे दर्शन
भैया दूज पर शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट, मां यमुना की डोली खरसाली के लिए रवाना
राज्य स्थापना दिवस पर CM धामी ने किया विकास पुस्तिका का विमोचन, ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां