मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तरकाशी जिले के विकासखंड डुंडा के बौन गांव में ‘‘सरकार जनता के द्वार’’ कार्यक्रम के तहत पशु पालकों के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. भरत दत्त ढौंडियाल ने ग्रामवासियों से संवाद कर सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. मीनाक्षी डोभाल ने लंपी स्किन बीमारी और कुक्कुट पालन के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने ग्रामवासियों के साथ जल संचय कार्यक्रम के तहत वर्षा जल संचय के लिए खंतिया खोदी।

More Stories
‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण, सुरक्षा व पुनर्वास व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने के दिए निर्देश
हेमकुंट साहिब यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक बातें