पौड़ी जिले में बिट्रिश कालीन कलेक्ट्रेट भवन को पौड़ी हैरिटेज भवन के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रशासनिक और दो करोड़ रुपए की धनराशि की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। जिलाधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान ने बताया कि बिट्रिश कालीन कलेक्ट्रेट भवन को हैरिटेज भवन के रूप में संरक्षित करने के लिए जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि इस हैरिटेज भवन में ऐतिहासिक जानकारी के साथ पहाड़ी संस्कृति से जुड़ी जानकारियों का समावेश कर आंगतुकों को उपलब्ध करायी जायेगी।

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता