उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में कई आंतरिक मार्ग अवरूद्ध हो गए थे, जिन्हें सुचारू कर दिया गया है। लागातार हो रही बारिश से कई नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है। देहरादून समेत राज्य के अन्य हिस्सों में आज बादल छाए हुए हैं। वहीं, मौसम विभाग ने 1 जुलाई तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों बारिश का येलो अलर्ट और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आज देहरादून, टिहरी, नैनीताल, और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं। साथ ही मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

More Stories
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन को मुख्यमंत्री धामी ने किया फ्लैग ऑफ, “क्यालु- हिम तेंदुआ” शुभंकर का अनावरण
22 दिनों में 5.23 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन, बेहतर व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं में उत्साह
डीएम सविन बंसल के जनदर्शन में 239 शिकायतों का निस्तारण, विधवाओं-बेटियों को राहत