उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मानसून सत्र की तैयारियों की शुरुआत हो चुकी है। अगस्त में यह सत्र होगा, लेकिन प्रदेश सरकार ने अभी तारीख तय नहीं की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सत्र का समय और स्थान तय करने के लिए अधिकृत किया गया है। गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में हर साल बजट सत्र आयोजित होता है, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार ने 2024-25 का बजट सत्र देहरादून में कराया था। विपक्ष ने इस पर गैरसैंण की उपेक्षा करने का आरोप लगाया था। इस पर ध्यान देते हुए सरकार ने अगस्त में मानसून सत्र गैरसैंण में कराने की प्राथमिकता जताई है

More Stories
मुख्यमंत्री ने किया ‘बाला गौरिया’ के टीजर और पोस्टर का लोकार्पण; अक्टूबर के पहले सप्ताह में रिलीज की संभावना
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति