उत्तराखंड में गुरुवार रात कई शीर्ष पदों पर अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं. राज्य में शासन के ओर से शनिवार देर रात जारी नोटिस में 21 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. कई अधिकारियों से उनकी अतिरिक्त जिम्मेदारी ले ली गई है, जबकि कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार से उत्तराखंड परिवहन निगम के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ले ली गई है.
1997 बैच के आईएएस अधिकारी लालरिन लियना फैनई को राज्य में परिवहन निगम के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है. हालांकि इनके पास से समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है. वहीं प्रतीक्षारत आईएएस राधिका झा को समाज कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया है. जबकि हरिचंद्र सेमवाल से समेकित बाल विकास परियोजना के निदेशक पद की जिम्मेदारी लेकर संस्कृति विभाग में महानिदेशक पद पर बैठा दिया गया है.

More Stories
भैया दूज पर शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदारनाथ धाम के कपाट, अब छह महीने ऊखीमठ में होंगे दर्शन
भैया दूज पर शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट, मां यमुना की डोली खरसाली के लिए रवाना
राज्य स्थापना दिवस पर CM धामी ने किया विकास पुस्तिका का विमोचन, ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां