राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh ने आज देहरादून स्थित राजभवन में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा-2022 में उत्तराखण्ड से चयनित 15 अभ्यर्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि युवा अधिकारियों के कार्यकाल में ही भारत को विकसित राष्ट्र और विश्व गुरु के लक्ष्य को प्राप्त करना है। उन्होंने कहा कि इस सेवा के माध्यम से चयनित होने वाले अधिकारी भारत की आर्थिक और सामाजिक परिदृश्य में नया परिवर्तन लाएंगे। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभावान छात्रों को राज्य के तीन विश्वविद्यालयों में अक्टूबर माह से निशुल्क सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कराएगी।

More Stories
मुख्यमंत्री ने किया ‘बाला गौरिया’ के टीजर और पोस्टर का लोकार्पण; अक्टूबर के पहले सप्ताह में रिलीज की संभावना
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति