काशीपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) ने नई शिक्षा नीति (एनईपी) के संबंध में संस्थान की ओर से की जा रही विभिन्न पहलों को उजागर किया। इसी के तहत आईआईएम डीन प्रोफेसर कुणाल के. गांगुली ने बताया कि नई शिक्षा नीति में संस्थान की ओर से सिद्धांत और फील्डवर्क के समन्वय पर काफी जोर दिया जा रहा है, जिसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन सकारात्मक प्रयासों के कारण ही आईआईएम काशीपुर को देश के शीर्ष 20 सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन संस्थानों में शामिल किया गया है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रोफेसर गांगुली ने कहा कि नई शिक्षा नीति कौशल विकास के महत्व पर जोर देती है और देश में एक गतिशील और प्रतिस्पर्धी शैक्षिक पारिस्थितिकी तंत्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम प्रदान करती है, जो निश्चित रूप से छात्रों को उभरती प्रौद्योगिकियों और विकसित नौकरी बाजारों के अनुकूल होने के लिए तैयार करेगी।

More Stories
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
आवास एवं शहरी विकास विभाग में सुधारों पर केंद्र से 264.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत
विंटर कार्निवाल में मुख्यमंत्री धामी का संदेश: युवा नेतृत्व ही प्रदेश और देश का भविष्य