स्वास्थ्य मंत्री Dr Dhan Singh Rawat ने कहा है कि प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की दिशा में सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य साल 2025 तक सभी दूरस्थ क्षेत्रों को स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के लिहाज से सशक्त किया जाएगा। वे आज अल्मोड़ा के बेस चिकित्सालय में एम आर आई मशीन के लोकार्पण अवसर पर बोल रहे थे। इस बीच डॉ रावत ने जिले के अधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक की। उन्होंने आधिकारियों को संभावित आपदा की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डॉ. रावत ने बताया कि सरकार ने जिले को आपदा प्रबंधन के लिए 20 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि जिले के हर गांव में अग्रीम खाद्यान्न पहुंचा दिया गया है।

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता