टिहरी स्थित बौराड़ी में टेली कन्सलटेशन सेंटर का आज शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश नौटियाल ने कहा कि इससे स्थानीय लोगों की विशेषज्ञ डाक्टरों तक पहुंच आसान होगी और कम खर्च में बेहतर इलाज मिलेगा। डॉ. अनिल विज ने बताया कि इस सेवा से हार्ट, गायनी, फिजिशियन, चाईल्ड स्पेशलिस्ट सहित कई अन्य विशेषज्ञ डाक्टरों से ऑनलाईन सटीक इलाज उपलब्ध हो पायेगा। टेली कन्सलटेशन सेवा से ऑनलाइन जांचों परीक्षण के साथ ही विशेषज्ञ डाक्टर की राय व दवाओं के पर्चे भी उलब्ध होंगे।

More Stories
भैया दूज पर शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदारनाथ धाम के कपाट, अब छह महीने ऊखीमठ में होंगे दर्शन
भैया दूज पर शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट, मां यमुना की डोली खरसाली के लिए रवाना
राज्य स्थापना दिवस पर CM धामी ने किया विकास पुस्तिका का विमोचन, ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां