उत्तरकाशी के जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने हिमाचल प्रदेश से सटे आराकोट बंगाण क्षेत्र का भ्रमण कर राहत और पुनर्निर्माण कार्यो निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हरसम्भव मदद देने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मोरी तहसील के विभिन्न क्षे़त्रों में भूस्खलन होने से सड़कों और फसलों को भारी नुकसान पहुंचा था। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को उत्पादों को मंडी तक पंहुचाने में सहूलियत देने के लिए सड़कों को निरंतर खुला रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से मुख्य मार्गों के साथ ही वैकल्पिक मार्गों को खुला रखने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

More Stories
देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ा आकर्षण, सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का CM धामी ने किया लोकार्पण; कॉलेज विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त एंट्री
सही नीतियों और नेक इरादों से देश में आया बड़ा बदलाव, पिछले 12-13 वर्षों में करीब 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए: PM मोदी
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथ मना लोकपर्व इगास, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों और नृत्यों ने बांधा समां