मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सभी जिलाधिकारियों को भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर सतर्क रहने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने अधिकारियों को आपदा की स्थिति पर त्वरित कार्यवाही कर लोगों तक मदद पहुंचाने का कहा है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि पिछले 72 घंटों में मानसून सक्रिय होने के चलते कई जिलों में नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा पर आने की अपील की है। श्री धामी ने बताया कि आपदा को लेकर केंद्र सरकार भी गंभीर है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने आपदा की जानकारी ली है और केंद्र सरकार का दल प्रदेश में आपदा से हुए नुकसान का आकलन कर रहा है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने किया ‘बाला गौरिया’ के टीजर और पोस्टर का लोकार्पण; अक्टूबर के पहले सप्ताह में रिलीज की संभावना
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति