उत्तराखंड आए जर्मन सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने आज देहरादून में कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल और कृषि मंत्री के बीच भारत-जर्मनी के औद्योगिक संबंध को बढ़ाने के लिए निवेश लाने के लिए कैसे साथ-साथ काम किया जाए, इस पर भी चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त ऑर्गेनिक फार्मिंग, फूड प्रोसेसिंग और अन्य उद्योगों में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर कृषि सचिव दीपेंद्र चौधरी और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि जर्मन डेलीगेट्स के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। सितंबर माह में जर्मनी के प्रतिनिधिमंडल के साथ कृषि से संबंधित विषयों पर कार्यशाला भी होगी।

More Stories
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
आवास एवं शहरी विकास विभाग में सुधारों पर केंद्र से 264.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत
विंटर कार्निवाल में मुख्यमंत्री धामी का संदेश: युवा नेतृत्व ही प्रदेश और देश का भविष्य