बागेश्वर विधानसभा उप चुनाव के लिए कल सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने ईवीएम और मतदान सामग्री के साथ तीन सौ बासठ पोलिंग पार्टियों को मतदेय स्थल के लिए रवाना किया। सभी पोलिंग पार्टियों को जीपीएस सिस्टम से लैस किया गया हैं। गौरतलब है कि बागेश्वर विधानसभा सीट पर कुल एक लाख अठारह हजार दो सौ पच्चीस मतदाता हैं, जिनमें साठ हजार पैंतालिस पुरुष और अट्ठावन हजार एक सौ असी महिला मतदाता हैं। जबकि सर्विस मतदाताओं की संख्या दो हजार दो सौ सात है, जिनमें सत्तावन महिला मतदाता शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र को तीन जोन और अठाइस सेक्टर में बांटा गया है। मतदान के लिए 188 बूथ गठित किए गए हैं, जिसके लिए 172 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ और मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

More Stories
देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प तेजी से हो रहा पूरा: सीएम धामी
चार साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक फैसलों से बदला उत्तराखण्ड का स्वरूप
जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम की तैयारियां तेज, 23 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे संबोधन