नैनीताल जिले के सुदूरवर्ती कोटाबाग विकासखंड के विभिन्न गांवों में पहाड़ों की चलती-फिरती लाइब्रेरी इन दिनों चर्चा में है। ये लाइब्रेरी घोड़े पर संचालित होती है और लोग इसे घोड़ा लाइब्रेरी के नाम जानते हैं। यह लाइब्रेरी स्कूली बच्चों को छुट्टियों में भी किताबों से दूर नहीं होनी देती है। घोड़ा लाइब्रेरी नैनीताल जिले के कोटाबाग विकासखंड के गांव बाघनी, जलना, महलधुरा, आलेख, गौतिया, ढिनवाखरक, बांसी जैसे गांवों में संस्थाओं द्वारा बच्चों तक बाल साहित्यिक पुस्तकें पहुंचाती है। घोड़ा लाइब्रेरी का संचालन करने वाले शुभम बधानी ने बताया कि पर्वतीय गांव बाघनी, छड़ा और जलन के कुछ युवाओं और स्थानीय शिक्षा प्रेरकों की मदद से घोड़ा लाइब्रेरी की शुरुआत की गई है।

More Stories
‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण, सुरक्षा व पुनर्वास व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने के दिए निर्देश
हेमकुंट साहिब यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक बातें