प्रदेश में नवरात्र का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। नवरात्रि के तीसरे दिन आज देवी दुर्गा की तीसरे स्वरूप मां चंद्रघण्टा की पूजा-अर्चना की जा रही है। इसके लिए प्रदेश के विभिन्न स्थानों में पंडाल सजाए गए हैं और देवी दुर्गा के मंदिरों में हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। हरिद्वार के मनसा देवी और चंडी देवी मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वहीं, चंपावत में मां पूर्णागिरि और नैनीताल स्थित नैना देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। उधर, टिहरी जिले के सुरकंडा देवी मंदिर सहित जिले के मंदिर मां दुर्गा के जयकारों और भजन कीर्तन के साथ गूंज रहे हैं। वहीं, अल्मोड़ा में मां दुर्गा आदि शक्ति पीठ मां नंदा देवी, दुनागिरी, कसार देवी, बाराही देवी, स्याही देवी, सहित विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन के लिए लंबी कतारों में लगे रहे।
More Stories
उत्तराखंड के किसानों के उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने के लिए कीवी की पहली खेप को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस मुख्यालय का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को पुलिस व्यवस्था दुरुस्त रखने के कड़े निर्देश दिए
मुख्यमंत्री ने आवास से पिथौरागढ़ में आयोजित हिलजात्रा महोत्सव को वर्चुअली सम्बोधित कर सभी को हिलजात्रा पर्व की शुभकामनाएँ दी