चमोली जिले में मध्य हिमालय की 11 हजार सात सौ फीट की ऊंचाई पर स्थित चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट आज शीतकाल के लिये विधि विधान के साथ ब्रह्म मुहूर्त में बंद कर दिये गये। कपाट बंद होने के बाद भगवान रुद्रनाथ जी की उत्सव डोली आज रात्रि विश्राम मोली खर्क में करेगी। कल मोली खर्क से सगर गांव में दिन का भोग लगाने के बाद रात्रि विश्राम के लिए डोली गंगोलगांव पहुंचेगी। इसके बाद 20 अक्टूबर को भगवान रुद्रनाथ की उत्सव शीतकालीन गद्दी स्थल गोपीनाथ मंदिर में पहुंचेगी, जहां शीतकाल में तीर्थयात्री भगवान रुद्रनाथ के दर्शन और पूजा अर्चना कर सकेंगे।

More Stories
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
आवास एवं शहरी विकास विभाग में सुधारों पर केंद्र से 264.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत
विंटर कार्निवाल में मुख्यमंत्री धामी का संदेश: युवा नेतृत्व ही प्रदेश और देश का भविष्य