प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों को 13 नए सहायक कुलसचिव मिल गए हैं। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने देहरादून में राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित सहायक कुलसचिवों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार उच्च शिक्षा में प्रशासनिक व्यवस्थाओं में लगातार सुधार करने में जुटी है। जिसके तहत विश्वविद्यालयों में रिक्त शैक्षणिक, प्रशासनिक व शिक्षणेत्तर पदों को भरा जा रहा है। नव नियुक्त 13 सहायक कुलसचिवों में से सर्वाधिक 6 रिक्त पदों के सापेक्ष तैनाती उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में की गई, जबकि तीन की तैनाती नैनीताल स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय और दो-दो सहायक कुलसचिवों की तैनाती दून विश्वविद्यालय तथा श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में की गई।

More Stories
दीपावली के बाद दून की हवा हुई जहरीली, AQI 259 तक पहुंचा; सांस के मरीजों की बढ़ी चिंता
राज्य स्थापना दिवस पर PM मोदी का CM धामी को पत्र, उत्तराखंड की 26 साल की विकास यात्रा और उपलब्धियों की सराहना
23 साल पुराने मामले ने फिर पकड़ा तूल, हरक सिंह रावत पर जैनी ने लगाए गंभीर आरोप; बेटे के DNA टेस्ट और केस दोबारा खोलने की मांग