चमोली स्थित बदरीनाथ धाम के कपाट 18 नवंबर को दोपहर बाद तीन बजकर तैंतीस मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जांएगे। आज दशहरा पर्व के अवसर पर बदरीनाथ परिसर में आयोजित धार्मिक समारोह में रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ने कपाट बंद करने की तिथि की घोषणा की। वहीं, श्री केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज के अवसर पर 15 नवंबर को बंद किए जांएगे, जबकि गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट के अवसर पर 14 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे। साथ ही द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट 22 नवंबर और तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट पहली नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिये जायेंगे।

More Stories
6.75 करोड़ की जमीन धोखाधड़ी का आरोपी भू-माफिया गिरफ्तार, 25 हजार के इनामी के पास मिली अवैध पिस्टल
नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन, खेल जगत में शोक की लहर