देहरादून में “बिल लाओ इनाम पाओ योजना“ के तहत जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने के विजेताओं के लक्की ड्रा निकाले गये। इस मौके पर शहरी विकास मंत्री डॉक्टर प्रेम चन्द अग्रवाल ने कहा कि “बिल लाओ इनाम पाओ” योजना से अब तक कुल रजिस्टर्ड उपभोक्ता की संख्या 47 हजार 408, और कुल अपलोड़ किए गए बिलों की संख्या लगभग दो लाख 36 हजार है। इन बिलों का मूल्य 90 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। श्री अग्रवाल ने कहा कि यह आंकड़े दर्शाते हैं कि योजना को लेकर जनता में उत्साह है और उनके द्वारा ज्यादा से ज्यादा बिलों को अपलोड किया गया है।

More Stories
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की बूथवार समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध पूर्णता के निर्देश
बेटियों के जन्म से करियर तक सरकार का साथ – पुष्कर सिंह धामी
SASCI योजना के तहत उत्तराखंड को 350 करोड़ की प्रोत्साहन राशि, मुख्यमंत्री धामी ने जताया आभार