कृषि एवं उद्यान मंत्री Ganesh Joshi ने कहा है कि राज्य में खाद्य प्रसंस्करण की अनेक संभावनाएं हैं और इसपर सुनियोजित ढंग से काम होना चाहिए। देहरादून में उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में श्री जोशी ने कहा कि उत्तरकाशी के जरमोला और अल्मोड़ा के चौबाटिया स्थित उद्यान विभाग के अनुसंधान केंद्र को शीघ्र पुनर्जीवित किया जाएगा। ग्रामीण अंचलों में स्वरोजगार सृजन पर जोर देते हुए कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को सेब के पौधों को लगवाने के लिए समय से तैयारियां शुरू करने को कहा।

More Stories
भैया दूज पर शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदारनाथ धाम के कपाट, अब छह महीने ऊखीमठ में होंगे दर्शन
भैया दूज पर शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट, मां यमुना की डोली खरसाली के लिए रवाना
राज्य स्थापना दिवस पर CM धामी ने किया विकास पुस्तिका का विमोचन, ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां