संसदीय कार्य मंत्रालय ने संविधान दिवस मनाने के सिलसिले में नागरिकों को संविधान प्रश्नोत्तरी और प्रस्तावना को ऑनलाइन पढ़ने की प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। मंत्रालय ने लोगों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए दो वेब पोर्टल चालू किए हैं।
लोग वेबसाइट- readpreamble.nic.in और constitutionquiz.nic.in. पर जाकर संविधान की प्रस्तावना पढ़ सकते है और प्रतियोगिता में भाग लेने का प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते है। मंत्रालय ने कहा है कि भारत की सभी 22 राष्ट्रीय भाषाओं में प्रस्तावना पढ़ी जा सकती है।
संविधान दिवस हर वर्ष 26 नवंबर को मनाया जाता है। इसी दिन संविधान सभा ने इसे पारित किया था। संवैधानिक मूल्यों की पुष्टि करने और इसके निर्माताओं के योगदान का सम्मान करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।

More Stories
देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प तेजी से हो रहा पूरा: सीएम धामी
चार साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक फैसलों से बदला उत्तराखण्ड का स्वरूप
जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम की तैयारियां तेज, 23 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे संबोधन