विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल संचालन के लिए रुद्रप्रयाग में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय मजबूत करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह यात्रा समाज के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम करेगी। गौरतलब है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए रुद्रप्रयाग में आगामी 23 नवम्बर से 12 दिसंबर तक जि़्ाले के 155 स्थानों में आठ मोबाइल जागरूकता वाहनों द्वारा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता