पौड़ी जिले के कोटद्वार स्थित गबर सिंह कैंप में आज से सेना की अग्निवीर भर्ती रैली शुरू हो गयी है। भर्ती रैली के पहले दिन यानी आज गढ़वाल मंडल के चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी जिलों के 714 युवा अभ्यर्थियों ने भर्ती स्थल पर दौड़ लगायी। दौड में सफल अभ्यर्थियों की आगे की शारीरिक परीक्षा जारी है। वहीं, रैली में पहुंचने वाले युवाओं के लिए सेना और जिला प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए हैं। इसके लिए भर्ती स्थल के समीप प्रवेश स्थल पर एक अस्थायी टेंट की व्यवस्था की गई है, जहां खाने-पीने और रहने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। भर्ती निदेशक कर्नल पारितोष मिश्रा ने अभ्यर्थियों से भर्ती के नाम पर दलालों से सावधान रहने को भी कहा है।

More Stories
देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ा आकर्षण, सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का CM धामी ने किया लोकार्पण; कॉलेज विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त एंट्री
सही नीतियों और नेक इरादों से देश में आया बड़ा बदलाव, पिछले 12-13 वर्षों में करीब 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए: PM मोदी
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथ मना लोकपर्व इगास, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों और नृत्यों ने बांधा समां