मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के राज्य में सफल संचालन के लिए सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये।उन्होंने वर्चुअल माध्यम से जुड़े जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि इस अभियान को सफल बनाने हेतु जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त कर प्रतिदिन रिपोर्ट ली जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सचिव दो-दो दिन जनपदों में जाएं एवं इस आयोजन के संबंध में अपने विभागों की नियमित समीक्षा करें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में स्कूल और कॉलेजों के विद्यार्थियों को भी शामिल किया जाए।
उन्होंने कहा कि राज्य की सीमान्त क्षेत्रों में भी इस आयोजन को और प्रभावी बनाया जाए तथा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से भी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाए।

More Stories
‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण, सुरक्षा व पुनर्वास व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने के दिए निर्देश
हेमकुंट साहिब यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक बातें