हरिद्वार के शहरी क्षेत्रों के अंतर्गत विकसित भारत संकल्प यात्रा जिले के शिवालिक नगर, अटल वाटिका क्रासिंग और रविदास गेट ज्वालापुर पहुंची। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान ने लोगों से केंद्र और राज्य सरकार की संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने को कहा। कार्यक्रम में श्री चौहान ने लाभार्थियों और स्थानीय लोगों के साथ राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत को लेकर संबोधन सुना। शिवालिक नगर के अटल वाटिका क्रासिंग और रविसदास गेट में आयोजित मुफ़्त चिकित्सा शिविर में 191 लोगों की स्वास्थ्य सम्बन्धी जाँच की गई और 25 लोगों को आयुष्मान कार्ड का लाभ दिया गया। साथ ही 13 महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और 50 लोगों को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ दिया गया। कार्यक्रम में मौके पर ही 71 लोगों का आधार कार्ड भी बनाया गया।

More Stories
देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प तेजी से हो रहा पूरा: सीएम धामी
चार साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक फैसलों से बदला उत्तराखण्ड का स्वरूप
जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम की तैयारियां तेज, 23 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे संबोधन