प्रदेश को एक हजार तीन सौ 76 नए नर्सिंग अधिकारी मिल गए हैं। देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 200 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्सिंग अधिकारी राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों की जनता तक स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाएगे। उन्होंने आशा जताई कि सभी नर्सिंग अधिकारी राज्य के विकास व जनसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के मुद्दों पर जनता को शिक्षित करने का दायित्व भी नर्सिंग अधिकारियों पर है। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डाक्टर धन सिंह रावत ने बताया कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिये सरकारी अस्पतालों में ढांचागत सुविधाएं बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि नव नियुक्त सभी नर्सिंग अधिकारियों की तैनाती पर्वतीय क्षेत्रों के दुर्गम और अति दुर्गम स्वास्थ्य केन्द्रों में की जायेगी, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया जा सके।

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता