मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर जम्मू कश्मीर में माँ भारती की सेवा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले कोटद्वार निवासी राइफलमैन गौतम कुमार और चमोली के वीरेन्द्र सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले हमारे इन शहीदों को देश हमेशा याद रखेगा। राज्य सरकार हर पल सैनिक परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने शहीद गौतम कुमार और वीरेन्द्र सिंह के परिजनों से बात कर ढांढस बंधाया।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति और दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र रक्षा के लिए हमारे जवानों द्वारा दिया गया बलिदान सदैव हम सभी को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

More Stories
दीपावली के बाद दून की हवा हुई जहरीली, AQI 259 तक पहुंचा; सांस के मरीजों की बढ़ी चिंता
राज्य स्थापना दिवस पर PM मोदी का CM धामी को पत्र, उत्तराखंड की 26 साल की विकास यात्रा और उपलब्धियों की सराहना
23 साल पुराने मामले ने फिर पकड़ा तूल, हरक सिंह रावत पर जैनी ने लगाए गंभीर आरोप; बेटे के DNA टेस्ट और केस दोबारा खोलने की मांग