राज्य के जिला सहकारी बैंकों में लगभग 250 पदों पर भर्ती परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा को ऑनलाइन पारदर्शिता के साथ कराने के लिए बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान, आई.बी.पी.एस के सहयोग सेे परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। भर्ती को लेकर रजिस्ट्रार कोआपरेटिव आलोक कुमार पांडेय 18 जनवरी को मुख्य विकास अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद भर्ती परीक्षा कराने के लिए प्रस्ताव आईबीपीएस को भेजा जाएगा। देहरादून में सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में सहकारिता विभाग, जिला व राज्य सहकारी बैंकों में खाली पदों पर भर्ती के लिए निर्णय लिया गया।

More Stories
‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण, सुरक्षा व पुनर्वास व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने के दिए निर्देश
हेमकुंट साहिब यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक बातें