नैनीताल जिले में एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज नवंबर माह में जम्मू कश्मीर में शहीद हुए रातीघाट निवासी लांस नायक संजय बिष्ट के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहीद संजय के परिवार के एक सदस्य को जल्द नौकरी देने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद संजय बिष्ट के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि संजय की याद में कैंची हरतपा – हली मोटर मार्ग को अब शहीद लांस नायक संजय बिष्ट मार्ग के नाम से जाना जाएगा।

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता