केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा आज नैनीताल के रामनगर और बागेश्वर पहुंची। संकल्प यात्रा के रथ में लगे एलईडी के माध्यम से लोगों को सरकार के विकास कार्यों की उपलब्धियों और प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी गयी। बागेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष इंदर सिंह फर्स्वाण ने लोगों को वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह यात्रा पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम में पहुंची पीएम विश्वकर्मा की लाभार्थी संगीता साह ने कहा कि उन्हें योजना के तहत सिलाई मशीन मिली हैं, जिसके लिए वह केंद्र और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करती हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री ने किया ‘बाला गौरिया’ के टीजर और पोस्टर का लोकार्पण; अक्टूबर के पहले सप्ताह में रिलीज की संभावना
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति