राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत प्रदेश में 3 मार्च तक बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसी क्रम में अभियान के तहत चमाली जिले में 38 हजार 3 सौ पैंतीस बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जानी है। इसके लिए जिले के अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने जिला टास्क फोर्स की बैठक में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि शून्य से 5 वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो प्रतिरक्षण खुराक से वंचित न रहे, इसके लिए सभी की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने शिक्षा, समाज कल्याण, बाल विकास, ऊर्जा, परिवहन, पुलिस और अन्य विभागों के साथ ही स्वयंसेवी संगठनों से भी अभियान में सहयोग करने को कहा है।

More Stories
‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण, सुरक्षा व पुनर्वास व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने के दिए निर्देश
हेमकुंट साहिब यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक बातें