प्रदेश में हवाई सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में राजधानी देहरादून से कल अयोध्या, अमृतसर और वाराणसी के लिए सीधी हवाई सेवाएं शुरू हो रही हैं। देहरादून से अयोध्या के लिए विमान सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर उड़ान भरेगा। जबकि देहरादून-अमृतसर हवाई सेवा का विमान दोपहर 12 बजे अमृतसर से उड़ान भरेगा और दोपहर 01 बजकर 10 मिनट पर देहरादून पहुंचेगा। देहरादून से दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर हवाई सेवा की सुविधा रहेगी। वहीं, वाराणसी के लिए वाया पंतनगर हवाई सेवा भी कल से शुरू हो रही है। यात्री विमान सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर देहरादून से पंतनगर के लिए उड़ान भरेगा और सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर पंतनगर पहुंचेगा और वहां से पूर्वान्ह् सवा 11 बजे वाराणसी के लिए रवाना होगा।

More Stories
देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प तेजी से हो रहा पूरा: सीएम धामी
चार साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक फैसलों से बदला उत्तराखण्ड का स्वरूप
जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम की तैयारियां तेज, 23 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे संबोधन