देहरादून के ऐतिहासिक झण्डा आरोहण 30 मार्च को होगा। मेले पर आयोजित होने वाले विशेष आयोजनों और कार्यक्रमों को तिथियों के अनुसार सफल बनाने के लिए झण्डा मेला आयोजन समिति की बैठक हुई। इस दौरान दरबार साहिब के सज्जादानशीन महंत देवेन्द्र दास महाराज ने मेला आयोजन समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था, संगतों के ठहरने व अन्य व्यवस्थाओं के लिए मास्टर प्लान भी तैयार किया गया। गौरतलब है कि गुरु राम राय महाराज के जन्मदिवस के अवसर पर हर साल दरबार साहिब, देहरादून में झण्डे मेले का आयोजन किया जाता है।

More Stories
देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प तेजी से हो रहा पूरा: सीएम धामी
चार साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक फैसलों से बदला उत्तराखण्ड का स्वरूप
जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम की तैयारियां तेज, 23 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे संबोधन