उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरूषोत्तम ने सभी राजनीतिक दलों से किसी भी तरह का धार्मिक प्रचार न करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि किसी भी अखबार या टेलिविजन में विज्ञापन तभी प्रसारित किया जा सकेगा, जब उसे मीडिया निगरानी प्रमाणन समिति से पास करेगी। डॉक्टर पुरुषोत्तम ने बताया कि यदि कोई निजी व्यक्ति अपने घर पर किसी विशेष पार्टी या उम्मीदवार का झंडा लगाता है, तो वह पार्टी के खर्च में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में हमेशा शांतिपूर्ण चुनाव हुए हैं, लेकिन आयोग चुनावी प्रक्रिया को गंभीरता से ले रहा है।

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता