मौसम विभाग ने कल कुमाऊं क्षेत्र मेें कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यन्त भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही गढ़वाल में देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट तथा राज्य के अन्य स्थानों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश का यह अलर्ट चार जुलाई तक के लिए जारी किया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनज़र आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इस बीच, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज आमतौर पर बादल छाए रहे। राज्य में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की ख़बर है।
उधर, चमोली जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में हो रही भारी वर्षा के कारण नीती घाटी के गांव के पास पहाड़ी से भारी चट्टान टूटकर गिरने से चुगान कर रही दो दर्जन से अधिक बकरियों की मौत हो गई।

More Stories
धामी सरकार की झीलों को नई पहचान देने की तैयारी
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गंगा संरक्षण, सीवरेज और स्वच्छता कार्यों की समीक्षा की
भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के उत्तराखंड आगमन पर मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत