मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचकर मत्था टेका व प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि के लिए कामना की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री डेरा कार सेवा पहुँचे जहाँ उन्होंने दिवंगत बाबा तरसेम सिंह के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर अध्यक्ष गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जोगिंदर सिंह, निदेशक गुरवंत सिंह, प्रकाश सिंह, गुरदयाल सिंह, उपाध्यक्ष किसान आयोग राजपाल सिंह, दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, जिलाधिकारी उदय राज सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा सिंह आदि उपस्थित थे।

More Stories
संत रविदास जी के विचारों से सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री धामी
सीएम धामी ने चम्पावत को दी ₹165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात, टनकपुर-बनबसा में जलभराव से मिलेगी स्थायी राहत
दिसंबर 2026 से बढ़ेगा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और भोजनमाताओं का मानदेय, सीएम धामी का जताया आभार