हल्द्वानी में पहाड़ आर्मी और एकता मंच द्वारा प्रेस वार्ता करते हुए आगामी 20 अक्टूबर को हल्द्वानी में बुद्धिजीवी वर्ग का सम्मेलन बुलाये जाने के साथ ही उत्तराखंड राज्य को पांचवी अनुसूची में शामिल किए जाने की मांग के आंदोलन को आगे बढ़ाने की बात कही है। पहाड़ आर्मी के संस्थापक हरीश रावत ने कहा कि अन्य पर्वतीय राज्यों को पांचवी अनुसूची में शामिल किया गया है जिससे कि वहां स्वयं भू कानून और मूल निवास लागू हो जाते हैं इसी प्रकार वह भी उत्तराखंड को संविधान की पांचवी अनुसूची में शामिल करने की मांग कर रहे हैं जिससे कि राज्य में सबसे सशक्त भू कानून और मूल निवास की समस्या ही खत्म हो जाएगी। यहां के लोगों को नौकरियों में आरक्षण के साथ ही संपूर्ण अधिकार मिलेंगे। इसी मंथन को आगे बढ़ाने के लिए 20 अक्टूबर को हल्द्वानी में एक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जिसमें सभी वर्गों के लोगों को आमंत्रित किया गया है जो राज्य को पांचवी अनुसूची में शामिल करने के आंदोलन को आगे लेकर जाएंगे।

More Stories
‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण, सुरक्षा व पुनर्वास व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने के दिए निर्देश
हेमकुंट साहिब यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक बातें