चमोली जिले में स्थित विश्व धरोहर फूलों की घाटी शीतकाल के लिए बंद कर दी गई है। इस वर्ष घाटी में 19 हजार 4 सौ 36 पर्यटकों ने भ्रमण किया, जिसमें 330 विदेशी पर्यटक भी शामिल थे। इससे पार्क प्रशासन को 39 लाख 39 हजार 250 रुपये की आय हुई है। गौरतलब है कि फूलों की घाटी हर साल एक जून को पर्यटकों के लिए खोली जाती है और 31 अक्टूबर को बंद कर दी जाती है। फूलों की घाटी में दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीवों और वन संपदा की सुरक्षा को देखते हुए पार्क प्रशासन ने घाटी के महत्वपूर्ण स्थानों पर पांच ट्रैप कैमरे लगाए हैं।

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता