मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में बॉलीवुड की अभिनेत्री श्रीमती पद्मिनी कोल्हापुरे ने शिष्टाचार भेंट की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य बड़े फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के तौर पर उभर रहा है। देशभर से फिल्म निर्माता उत्तराखण्ड के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर राज्य में फिल्म शूटिंग के लिए आ रहें हैं। यहां फिल्मांकन की संभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार इस दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखण्ड की नई फिल्म नीति, राज्य में फिल्मों को बढ़ावा दे रही है। बॉलीवुड के साथ ही स्थानीय बोली भाषाओं पर आधारित फिल्मों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। देवभूमि में आने वाला हर कोई यहां का बेहतर अनुभव लेकर जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उत्तराखण्ड फिल्म नीति-2024 बनाई गई है। हिन्दी एवं संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल भाषाओं की फिल्मों को अनुदान राशि राज्य में व्यय कुल धनराशि का 30 प्रतिशत या अधिकतम ₹3 करोड़ का अनुदान दिया जा रहा है। विदेशी फिल्मों और ₹50 करोड़ से अधिक बजट की फिल्मों पर राज्य में व्यय राशि का 30 प्रतिशत या अधिकतम ₹3 करोड़ तक का अनुदान दिया जा रहा है।

More Stories
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन को मुख्यमंत्री धामी ने किया फ्लैग ऑफ, “क्यालु- हिम तेंदुआ” शुभंकर का अनावरण
22 दिनों में 5.23 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन, बेहतर व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं में उत्साह
डीएम सविन बंसल के जनदर्शन में 239 शिकायतों का निस्तारण, विधवाओं-बेटियों को राहत