प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों में प्रत्याशी पहले ही घोषित कर दिए हैं। मेयर की 8 सीटों पर भी प्रत्याशी पहले ही घोषित किए जा चुके थे। देहरादून और कोटद्वार नगर निगम में मेयर प्रत्याशियों के लिए पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजे गए थे। केंद्रीय नेतृत्व ने देहरादून नगर निगम में वीरेंद्र पोखरियाल और कोटद्वार नगर निगम में रंजना रावत को अधिकृत प्रत्याशी के रूप में मंजूरी दी है। दोनों प्रत्याशी कल अपने नामांकन दाखिल करेंगे।

More Stories
मुख्यमंत्री ने किया ‘बाला गौरिया’ के टीजर और पोस्टर का लोकार्पण; अक्टूबर के पहले सप्ताह में रिलीज की संभावना
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति