विधानसभा सत्र के दूसरे दिन विपक्ष ने जनहित से जुड़े मुद्दे को उठाने का काम किया है स्मार्ट मीटर पहाड़ों में जंगली जानवरों से हो रहे खेती के नुकसान लोक निर्माण विभाग की खामियां को विपक्ष के नेताओं ने सरकार के सामने रखा है. कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने सदन के अंदर जाने से पहले सरकार को जमकर घेरा प्रीतम सिंह ने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री का रवैया सदन के अंदर बिल्कुल सही नहीं है. अपनी तमाम मांगों को लेकर कांग्रेसी विधायक सदन के बाहर धरने पर बैठ गए और सरकार से मांग की एक तो सदन की समय अवधि बढ़ाई जाए दूसरा जो प्रीपेड मीटर आम जनमानस की जेब पर डाका डालने के लिए और निजी कंपनी को फायदा देने के लिए किया जा रहा है उसे तत्काल बंद करे।

More Stories
देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ा आकर्षण, सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का CM धामी ने किया लोकार्पण; कॉलेज विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त एंट्री
सही नीतियों और नेक इरादों से देश में आया बड़ा बदलाव, पिछले 12-13 वर्षों में करीब 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए: PM मोदी
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथ मना लोकपर्व इगास, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों और नृत्यों ने बांधा समां