मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में युवा लेखक जय प्रकाश पांडेय के कहानी संग्रह ‘भूले बिसरे मतवाले’ का विमोचन किया। यह पुस्तक आजादी के अमृत महोत्सव की पूर्वपीठिका में भारतीय स्वाधीनता संग्राम के गुमनाम नायकों के बलिदान और संघर्षों को केंद्र में रखकर लिखी गई है।
मुख्यमंत्री ने कहानी संग्रह की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक भारत के स्वतंत्रता संग्राम के उन महान नायकों को श्रद्धांजलि है, जिन्हें इतिहास में अपेक्षित स्थान नहीं मिल पाया। उन्होंने लेखक जय प्रकाश पाण्डेय के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संग्रह नई पीढ़ी को अपने पूर्वजों के बलिदान से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

More Stories
जौनपुर महोत्सव में CM धामी ने दी विकास की सौगात, 52.55 करोड़ की 26 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास; थत्यूड़ CHC बनेगा उप जिला चिकित्सालय
मां धारी देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत, 100 वाहनों की क्षमता वाली बनेगी आधुनिक दो मंजिला पार्किंग
CM धामी ने किया 74वें गौचर मेले का भव्य शुभारंभ, सिमली अस्पताल के समाधान के लिए बनेगी कमेटी; पेयजल योजनाओं की दी सौगात